मिर्जापुर, जनवरी 14 -- मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के मुकेरी बाजार चौकी के पास परिवार के साथ खरीदारी करने आई युवती ने छेड़खानी का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। युवती को विरोध करने पर परिजनों की मनबढ़ों ने पिटाई कर दी। परिजन मुकेरी बाजार चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का कहना है कि खरीदारी करने के दौरान छींटाकशी किया जा रहा था, जब विरोध किया तो मारपीट करने लगे। उधर पुलिस का कहना है कि सब्जी खरीदने के दौरान दो पक्षों में मारपीट हुई थी। जिसमें तीन लोगों का चालान किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.