गोपालगंज, जनवरी 21 -- फुलवरिया,एक संवाददाता। श्रीपुर थाना क्षेत्र के लाढ़पुर गांव के समीप मंगलवार की देर शाम एक स्कूली छात्रा के साथ छेड़खानी का विरोध करना उसके भाई को भारी पड़ गया। चाकू से लैस हमलावरों ने छात्रा के भाई पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।खून से लथपथ अवस्था में पड़े घायल को आसपास के लोगों ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फुलवरिया में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल वहां उसका इलाज चल रहा है। मामले में श्रीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में लाढ़पुर गांव के गुड्डू रावत, अभिषेक पांडेय एवं लड्डू साह को नामजद किया गया है, जबकि चार अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपित बनाया गया है।पुलिस आरोपित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.