गोरखपुर, अप्रैल 7 -- गुलरिहा। गुलरिहा क्षेत्र में एक युवती से छेड़खानी के विरोध पर आरोपित ने पीड़िता के घरवालों को पीट दिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस तीन के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र के एक गांव की महिला का आरोप है कि शनिवार की शाम बेटी घर में काम कर रही थी। उसी समय गांव का रहने वाला अभिषेक चौहान घर में घुसकर बेटी का हाथ पकड़ लिया और जबरन छेड़खानी करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर मां और चचेरा भाई आरोपित को पकड़ लिए लेकिन धमकी देकर आरोपित भाग निकला। इसके बाद आरोपित पक्ष के लोगों ने पीड़िता के घरवालों को गाली देते हुए पीट दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.