पटना, दिसम्बर 24 -- फुलवारीशरीफ हाई स्कूल के मुख्य गेट के पास मंगलवार को सातवीं कक्षा की दो छात्राओं के साथ एक मनचले द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद दोनों छात्राओं ने अपने परिजनों के साथ फुलवारीशरीफ थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। दोनों पीड़ित छात्राएं नहरपुर की रहने वाली हैं। पीड़ित छात्राओं ने बताया कि स्कूल आते-जाते कुछ युवक कई दिनों से उनका पीछा कर रहे थे। मंगलवार को स्कूल से निकलने के दौरान एक युवक ने उनका पीछा किया और छेड़खानी करने लगा। जब छात्राओं ने इसका विरोध किया, तो युवक ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आसपास के लोगों के जुटने पर युवक मौके से फरार हो गया। छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि फुलवारीशरीफ हाई स्कूल के मुख्य गेट पर पूरे दिन लफंगों का जमावड़ा लगा रहता है। सुबह स्कूल जाने के समय, लंच के दौरान और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.