महाराजगंज, मार्च 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ठूठीबारी कोतवाली के एक गांव की एक महिला ने एक युवक पर पिछले दो वर्षों से छेड़खानी और उत्पीड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला के विरोध करने पर खेत में खड़ी फसल को जला दिया है। पीड़िता ने ठूठीबारी कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि ने उसके पति की मौत 10 साल पहले हो चुकी है। आरोप है कि बगल के गांव का निवासी एक शख्स पिछले दो साल से उसके पीछे पड़ा है। रास्ते में आने-जाने पर छेड़खानी करता है। पहले भी इसका विरोध करने पर उसने उसका नल तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी थी। महिला का आरोप है कि शुक्रवार की शाम को फिर छेड़खानी करने लगा, जिसका विरोध उसने किया तो उस शख्स ने उसके 50 डिसमिल खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लगा दी। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.