गुड़गांव, जनवरी 10 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। कैब चालक से रुपये ऐंठने और उसके ऊपर छेड़खानी का झूठा आरोप लगाने वाली महिला को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गत पांच जनवरी को एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर-29 में शिकायत दी थी कि वह एक कंपनी के लिए कैब चलाता है। एक महिला ने उसकी कैब को कंपनी की ऐप से बुक किया था। पहले वह उसे सेक्टर-31 लेकर गई। वहां से बस स्टैंड, साइबर सिटी होते हुए सेक्टर-29 लेकर गई। महिला ने कैब चालक से खाने के लिए रुपये मांगे। कैब चालक को कहा कि जब किराये का भुगतान करेगी तो यह राशि दे देगी। राइड खत्म होने के बाद महिला ने किराये का भुगतान नहीं किया। जब कैब चालक ने रुपये मांगे तो महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। कैब चालक को छेड़खानी के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.