जौनपुर, नवम्बर 29 -- मड़ियाहूं। कोतवाली पुलिस ने शनिवार की सुबह बकिया पुलिया के पास से छेड़खानी के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सुनील सरोज निवासी जीयनपुर के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद जरूरी कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे चालान कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...