मिर्जापुर, फरवरी 18 -- पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी महिला ने एसपी को पत्रक सौंप छेड़खानी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि बीते 20 जनवरी को दीपनगर बाजार कपड़ा खरीदने गई थी। घर वापस लौटते समय लालगंज-कलवारी रोड पर इंटर कालेज के पास पहुंची तो पीछे से बाइक पर सवार दो लोग पहुँचे और मझारी पुल तक छोड़ने की बात कही। जब मना किया तो दोनों सुनसान जगह व अकेला देख हमारा हाथ पकड़कर खींचने लगे। इस दौरान दोनों ने छेड़खानी भी की। जब शोर मचाया तब दोनों भाग गए। महिला ने घटना की लिखित तहरीर संतनगर पुलिस को दी है। पुलिस के बुलाने पर दोनों थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। पीड़िता ने जांच कराके कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...