बिहारशरीफ, मई 24 -- बेन, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के सौरे गांव के पास छेड़खानी करने वाले तीन मनचलों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि आधा दर्जन से अधिक लड़कियां पढ़ाई कर लौट रही थी। इसी दौरान सौरे गांव के पास मनचले उनसे छेड़खानी करने लगे। लड़कियों ने शोर मचाया तो ग्रामीण जुट गये और पुलिस को घटना की सूचना दे दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीन मनचलों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि मनचलों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज की गयी है। उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...