फिरोजाबाद, फरवरी 14 -- खैरगढ़ पुलिस ने किशोरी से छेड़खानी और विरोध करने पर मुंह दबाकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे जेल भेजा है। गांव कुढ़ी निवासी सोनू पुत्र राजकुमार शनिवार को गांव की एक किशोरी से छेड़खानी कर रहा था। किशोरी ने विरोध किया तो उसने मुंह दबाकर हत्या करने का प्रयास किया था। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। बुधवार रात पुलिस कलूपुरा चौराहा से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.