जामताड़ा, जनवरी 10 -- छेड़खानी और गाली गलौज के आरोप में दर्ज हुई प्राथमिकी कुंडहित,प्रतिनिधि। घर में घुसकर विवाहिता के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर गाली गलौज और धमकी देने के आरोप में कुंडहित थाने में एक प्राथमिकी दर्ज होने की खबर है। यह घटना 03 जनवरी की है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने झाबदाहा गांव निवासी प्राणनाथ कर्मकार पर छेड़खानी और उसकी विधवा मां पर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता के आवेदन पर कुंडहित थाना में थाना कांड संख्या 02/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर बेटे के साथ-साथ मां को भी नामजद किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.