बागपत, नवम्बर 3 -- थाना क्षेत्र के गांव की युवती ने तीन युवकों पर घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए विरोध करने पर दांत तोड़ने की तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह रविवार की शाम अपने घर पर अकेली थी। तभी पड़ोस में ही रहने वाले तीन युवक उसके घर में घुस आए। तीनों युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड दिए। मारपीट में उसका दांत टूट गया। शोर सुनकर पड़ोसियों के आने पर तीनों आरोपि जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने युवती का बड़ौत सीएचसी में उपचार कराया। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...