पीलीभीत, मार्च 23 -- पूरनपुर। घुंघचाई थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के ही युवक पर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि 16 मार्च की रात वह बरामदा में चारपाई पर सो रही थी। इस बीच गांव का एक युवक आया और बुरी नियत से उसे दबोच लिया। उसके साथ छेड़खानी करने लगा। चीख पुकार पर पति जाग गए और ललकारने पर आरोपी भाग गया। पुलिस ने इसमें गांव के ही जोधा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...