गढ़वा, मई 14 -- केतार, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीडीओ सह प्रभारी एमओ प्रशांत कुमार ने बुधवार को जन वितरण प्रणाली के डीलरों के साथ बैठक कर खाद्यान्न वितरण की समीक्षा की। उन्होंने डीलरों से राशन वितरण में तेजी लाने और छूटे हुए लाभुकों का ई-केवाईसी अविलंब करने का निर्देश दिया। बीडीओ ने बताया कि जून माह में एक साथ तीन माह का राशन का उठाव सभी डीलरों को करना है। उसकी तैयारी सभी डीलर कर लें। उन्होंने कहा कि मिलने वाले राशन का डीएसडी तीस मई तक हर हाल में कराना सुनिश्चित कर लें ताकि लाभुकों के बीच राशन वितरण करने में कोई परेशानी नहीं हो। बैठक में उपस्थित डीलरों ने उनके बकाया कमीशन दिलाने के लिए मांग की। उसपर बीडीओ ने जल्द ही उनके कमीशन का भुगतान कराने का आश्वासन दिया। बीडीओ ने सभी डीलरों से समय पर राशन का उठाव कर उसे वितरण करने का न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.