कटिहार, फरवरी 1 -- आजमनगर। एक संवाददाता आलमपुर पंचायत के कुशहा गांव में शिविर लगाकर छूटे हुए किसानों का कराया गया। रजिस्ट्रेशन के मौके पर अंचल अधिकारी मोहम्मद रिजवान आलम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि पंचायत समिति सदस्य वार्ड सदस्य सहित राजस्व कर्मचारी किसान सलाहकार ने किसानों के रजिस्ट्रेशन कराए जाने में अहम भूमिका निभाई। मौके पर उपस्थित अंचल अधिकारी मोहम्मद रिजवान आलम ने बताया कि सरकार के द्वारा निर्देशित किया गया है कि अगले 6 फरवरी तक क्षेत्र के छूटे हुए किसानों का रजिस्ट्रेशन अवश्य कराया जाए। सरकार के द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में रजिस्ट्रेशन कराए जाने हेतु सर्वप्रथम जागरूक कराया गया तत्पश्चात रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई। पंचायत के मुखिया गजाला परवीन प्रतिनिधि इंजीनियर मोहम्मद इजहार आलम ने बताया क...