बलरामपुर, फरवरी 2 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं आयुष्मान भारत के तहत छूटे पात्र लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड बनाया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों के परिवारों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक नि:शुल्क स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जाएगा। सीएमओ डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि जिन परिवारों का अभी तक आयुष्मान गोल्डन कार्ड नहीं बन पाया है वे अपना कार्ड बनवाकर योजना का लाभ ले सकते हैं। बताया कि गोल्डन कार्ड के माध्यम से लाभार्थी सरकारी एवं सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में गंभीर बीमारियों का नि:शुल्क उपचार प्राप्त कर सकते हैं। बताया कि गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए पात्र लाभार्थी अपने क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता, एएनएम, सीएचओ, पंचायत सहायक के साथ-साथ नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर सम्पर्क कर सकते हैं। सीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.