भदोही, जनवरी 6 -- भदोही, संवाददाता। समाजवादी पार्टी की तीनों विधानसभाओं में मासिक बैठकें सोमवार को हुई। इस दौरान संगठन मजबूती और आगामी चुनावों में सफलता को मंथन किया गया। शहर के मलिकाना स्थित कैंप कार्यालय में भदोही विधानसभा अध्यक्ष संतोष यादव की अध्यक्षता में, ज्ञानपुर की गोसाई बाजार लालचंद बिंद की अध्यक्षता में एवं औराई विधानसभा की बैठक लक्ष्मणिया में विधानसभा अध्यक्ष केशनारायण यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मतदाता सूची में नाम बढ़ाने पर हुई चर्चा हुई। विधायक जाहिद बेग ने कहा कि पार्टी के लोग जनता के बीच में जाएं। वहां पर पीडीए की समस्याओं, सरकार द्वारा की जा रही उपेक्षाओं पर प्रकाश डाला जाए। मतदाता सूची में जिनका नाम नहीं है उनका नाम बढ़वाने का काम करें। ऐसा करने से ही सत्ता में वापसी होगी। कहा कि भाजपा की सरकारों में दलित, पिछड़ा...