लखनऊ, फरवरी 12 -- *-दवा खाने के बाद सिरदर्द, चक्कर, उल्टी, पेटदर्द जैसे लक्षण आएं तो घबराने की जरूरत नहीं लखनऊ, विशेष संवाददाता। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर प्रदेश में 6.7 करोड़ बच्चों ने पेट के कीड़ों से बचाव की दवा एल्बेंडाजाल खाई। छूटे हुए बच्चों के लिए शुक्रवार को मापअप राउंड चलाया जाएगा। विशेषज्ञों का कहना है कि पेट में कीड़े रहने से बच्चे कुपोषित हो जाते हैं। इसलिए बचे सभी एक से 19 साल आयु के बच्चे शुक्रवार को दवा का सेवन जरूर करें। दवा खाने के बाद सिरदर्द, चक्कर, उल्टी, पेटदर्द जैसे लक्षण आएं तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह शुभ संकेत है कि आपके पेट में कीड़े हैं। दवा खाने पर वे शरीर से बाहर हो जाएंगे। एसजीपीजीआई की वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा. पियाली भट्टाचार्य के अनुसार बच्चों के पेट में कीड़े होने पर वे आंतों में खून चूसते हैं। ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.