रांची, फरवरी 1 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड के ऐतिहासिक बारीडीह पड़हा जतरा मैदान में रविवार को झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक की आंदोलनकारी एतवा उरांव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उन आंदोलनकारियों पर चर्चा की गई जो अब तक सरकारी सूची में शामिल होने से छूट गए हैं। वहीं निर्णय लिया गया कि छूटे आंदोलनकारियों का पुनः आवेदन पत्र भरकर उन्हें आयोग द्वारा चिह्नित कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आंदोलनकारियों ने मांग की है कि सरकार द्वारा चिह्नित आंदोलनकारियों को सभी सरकारी कार्यालयों में उचित मान-सम्मान दिया जाए और सम्मान स्वरूप पेंशन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस दौरान 11 फरवरी को पूर्व विधायक स्व. विश्वनाथ भगत की पुण्यतिथि बारीडीह के ऐतिहासिक पड़हा जतरा मैदान में मनाई जाएगी। कार्यक्रम में सभी पड़हा प्रेमियों और झारखंड आंदोलनकारियों को सादर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.