अल्मोड़ा, मार्च 4 -- अल्मोड़ा।अपरिहार्य कारणों से शारीरिक दक्षता परीक्षा देने से वंचित रहे गए युवाओं फिर मौका मिलेगा। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि पुलिस लाइन में आरक्षी, पीएसी, आईआरबी जवानों के लिए भर्ती हुई थी। कुछ अभ्यर्थी बीमारी, कैजुअल्टी, प्राकृतिक आपदा सहित अन्य कारणों से भर्ती में शामिल नहीं हो पाए थे। ऐसे युवा आठ मार्च सुबह सात बजे से होने वाली शारीरिक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को सम्बंधित प्रमाणपत्र उपलब्ध कराना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.