मधेपुरा, फरवरी 16 -- मधेपुरा। शहर के वार्ड दो स्थित आनंद बिहार में मामूली विवाद में कुछ युवकों ने दो युवकों को छुड़ा मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी दोनों युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया गया कि पथराहा वार्ड दो निवासी यतेंद्र कुमार निराला के पुत्र उदय कुमार और मनोज कुमार के पुत्र बॉबी कुमार ने बताया कि उसके कुछ साथी उसके घर के पास अपना कार खड़ा उसके घर गया था। कुछ देर बाद उसके एक पड़ोसी युवक उसके कार के पीछे रास्ते पर अपना बाइक खड़ी कर बगल में कुछ बगल में कुछ खेल रहा था। कार पर सवार युवक ने बाइक को रास्ते से बगल कर उसे खड़ा कर दिया। बाइक मालिक युवक ने उधर से आया और दोनों युवक से गाली गलौज करने लगा कहा कि उसके बाइक को क्यों छुआ। युवक ने कुछ अपने साथी को बुलाकर मारपीट करने लगा। उक्त युवक ने पहले उदय पर छुरा से हमला कर दिया। जिसमें उदय जख...