फिरोजाबाद, जनवरी 13 -- थाना रसूलपुर पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार थाना रसूलपुर ने चेकिंग के दौरान एसआर ज्ञानेश्वरी इंटर कालेज के सामने बनी पार्किंग के पास से सादिक पुत्र नन्हे निवासी ताड़ों वाली गली थाना रामगढ क्षेत्र को दबोचा है। उसके पास से एक छुरा बरामद किया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ बरामदगी के आधार पर जेल भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...