लखनऊ, अगस्त 18 -- गाजियाबाद सचल दल की यूनिट-10 में तैनात राज्य कर अधिकारी रेनू पांडेय को रविवार को निलंबित कर दिया गया है। अपर आयुक्त नोएडा संदीप भागीय के खिलाफ महिला अधिकारियों को छुप-छुपकर घूरने, रात में वीडियो कॉल और गंदी बात करने समेत कई आरोप लगाने के बाद वह चर्चा में आई थीं। आयुक्त राज्य कर डा. नितिन बंसल ने उनके निलंबन का आदेश जारी किया है। उनके खिलाफ शिकायत मिली है कि उन्होंने घूस के रूप में 3.5 लाख रुपये लिए हैं। उनके खिलाफ जांच संयुक्त आयुक्त विशेष अनुसंधान शाखा वाराणसी मनोज कुमार सिंह करेंगे। नोएडा में अपर आयुक्त के पद पर आईएएस संदीप भागीय तैनात हैं। उनके पास ही गाजियाबाद का भी प्रभार है। मुख्यमंत्री को उनके खिलाफ पिछले दिनों वहां की महिला अधिकारियों ने शोषण व अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। प्रमुख सचिव मुख्यमंत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.