सीवान, दिसम्बर 21 -- रघुनाथपुर/ गुठनी, एक संवाददाता। रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के नवादा मोड़ पर शनिवार की दोपहर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार एक जवान को कुचल दिया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल जवान की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक दरौली थाना क्षेत्र के डुमरहर खुर्द गांव निवासी 40 वर्षीय लालू शाह है। घटना तक घटित हुई जब जवान छुट्टी लेकर बाइक से अपने घर वापस लौट रहा था। इधर सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। बताया गया है कि लालू साह पटना स्थित पुलिस मुख्यालय में तैनात था। शनिवार को वह छुट्टी लेकर जब बाइक से घर वापस लौट रहा था तभी रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के नवादा मोड़ के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने इसे पीछे से आकर कुचल दिया। घटना के बाद आवाज सुनकार आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.