मुजफ्फरनगर, मई 22 -- मुजफ्फरनगर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी विशु तायल का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कारोबारी अपने चालक को उसकी शर्ट उतरवाकर डंडे से पिटाई कर रहा है। इस दौरान ड्राइवर के साथ गाली गलौज भी की जा रही है। कारोबारी का पहले भी एक चालक को खुद से थप्पड़ लगवाने का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने पुराने वीडियो के आधार पर पीड़ित चालक से तहरीर मंगाकर कारोबारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के द्वारिकापुरी निवासी कारोबारी विशु तायल का ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। कुछ दिन पूर्व उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उसने चालक को खुद से थप्पड़ लगवाए थे। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए चालक से तहरीर मांगी थी, लेकिन उसने इंकार कर दिया था। अब दूसरी वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.