गाजीपुर, अक्टूबर 10 -- दिलदारनगर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के फुल्ली ग्राम सभा के शेरपुर गांव निवासी बीएसएफ के इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह का गुरुवार रात हृदय गति रुक जाने से मृत्यु हो गई। वह छुट्टी पर घर आए थे और शुक्रवार को ही ड्यूटी पर जाने वाले थे। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार अशोक कुमार सिंह बीएसएफ की 77वीं बटालियन टैगोर विला पश्चिम बंगाल में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। पांच दिन पहले ही छुट्टी पर घर आए थे। शुक्रवार को ही वापस ड्यूटी पर जाना था लेकिन रात 11 बजे अचानक सीने में दर्द हुआ। परिजन नजदीकी अस्पताल लेकर गए लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने उनके बटालियन तथा शुक्रवार की सुबह स्थानीय थाने में सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अशोक कुमार सिंह का दो सित...