मेरठ, फरवरी 1 -- मवाना। नगर के फलावदा रोड पर कॉलेज की छुट्टी के समय छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि बेल्ट और लात-घूंसों तक का इस्तेमाल होने लगा, जिससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने बड़ी घटना की आशंका जताते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कस्बा बस स्टैंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ा कर रहे छात्रों को दौड़ाकर स्थिति पर काबू पाया। चौकी इंचार्ज मनोज शर्मा ने बताया कि छात्रों के बीच बड़े विवाद की सूचना मिली थी, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए हालात को नियंत्रित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.