गौरीगंज, जुलाई 18 -- अमेठी। अमेठी के बाईपास दुर्गापुर रोड पर छुट्टा पशु के बाइक से टकरा जाने से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राहुल दुबे की मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठा एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से मृतक के परिजनों जहां कोहराम मचा है। वहीं भाजपाइयों में शोक की लहर फैल गई है। गुरुवार की रात मुंशीगंज थाना क्षेत्र के भुसियावां निवासी 29 वर्षीय राहुल दूबे अपने साथी अरविंद यादव के साथ बाईपास पर स्थित एक ढाबे पर खाना खाने गए थे। जहां से खाना खाकर दोनों बाइक से वापस घर जा रहे थे। तभी दुर्गापुर रोड स्थित बाईपास पर उनकी बाइक छुट्टा जानवर से टकरा गई। जिससे दोनों गिर पड़े। राहुल को गंभीर हालत में सीएचसी अमेठी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन उन्हें ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.