सिद्धार्थ, फरवरी 5 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज नगर पंचायत में इन दिनों छुट्टा पशुओं का झुंड घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। जो बाजार आने वाले राहगीरों के लिए समस्या का सबब है। परेशान कस्बा वासी पशुओं के झुंड को जब भगाते हैं तो आसपास के क्षेत्र के खेतों में पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचाते है। इससे किसान खेतों में फसल को बचाने में जद्दोजहद कर रहे हैं। बुधवार को डुमरियागंज तहसील में छुट्टा पशुओं की मौजूदगी से लोग परेशान रहे। डुमरियागंज कस्बे के राप्ती तट स्थित कान्हा गोशाला का निर्माण किया गया है ताकि क्षेत्रीय निराश्रित गोवंश पशुओं को पकड़वाकर वहां उन्हें रखा जा सके। उनके चारा पानी और स्वास्थ्य की देखभाल की जा सके। लेकिन इन दिनों नगर की सड़कों के किनारे छुट्टा पशु झुंड में घूमते या बैठे हुए दिखाई देते है। जो राहगीरों के लिए समस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.