रामपुर, फरवरी 12 -- रामपुर। शहर में छुट्टा पशुओं और आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मुख्य सड़कों और बाजारों में इनके बैठने से यातायात प्रभावित हो रहा है। कई स्थानों पर दुर्घटना का खतरा बना रहता है और लोगों में भय का माहौल है। स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...