बदायूं, फरवरी 20 -- बिल्सी, संवाददाता। गांव अंबियापुर में छुट्टा पशुओं ने एक किसान की गेहूं की तैयार फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। पीड़ित किसान ने तहसील प्रशासन से शिकायत कर उचित मुआवजे की मांग की है। क्षेत्र के गांव अंबियापुर निवासी हरिओम कश्यप ने बताया कि वह रात करीब ढाई बजे तक अपने 20 बीघा गेहूं के खेत की रखवाली कर रहे थे। इसके बाद वह घर चले गए। इसी दौरान छुट्टा पशुओं का झुंड खेत में घुस आया और पूरी फसल को रौंद डाला। सुबह जब वह खेत पर पहुंचे तो फसल पूरी तरह नष्ट देख उनके होश उड़ गए। किसान ने बताया कि यही उनकी एकमात्र फसल थी, जिससे परिवार का भरण-पोषण होना था। फसल नष्ट होने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। हरिओम कश्यप ने तहसील अधिकारियों से मामले की जांच कराकर जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने छुट्टा पशुओं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.