अमरोहा, जून 5 -- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति पदाधिकारियों ने बैंक अफसरों पर मनमानी करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपते हुए इस ओर अंकुश लगाने की मांग की। गुरुवार को संगठन कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे। एसडीएम विभा श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि समिति की ब्याज दरों को रोका जाए। पहले चार प्रतिशत ब्याज जाता था, अब सात प्रतिशत की दर से वसूली की जा रही है। छुट्टा पशु, बंदर एवं कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की। आधार कार्ड मशीनों को स्टेट बैंक में चालू कराने, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने, 60 वर्ष आयु वाले सभी किसान को पेंशन देने, क्षेत्र में आयुर्वेदिक अस्पताल खुलवाने की भी वकालत की। वहीं कार्यकर्ताओं ने 12 से 14 जून तक हरिद्वार में आयोजित होने वाले चिंतन शिविर में चलने की रणनीति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.