भदोही, अप्रैल 19 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। सुरियावां थाना क्षेत्र के बहुता गांव निवासी महिला को ठगों ने 25 हजार रुपये का चूना लगा दिया। मामले की जानकारी होने पर पुलिस को अवगत कराया गया। उक्त गांव निवासी सूरज माली ने तहरीर में कहा कि उनकी मां शोभावती देवी अपने भाई एवं शिकायतकर्ता के मामा संकेत सैनी के साथ सुरियावां नगर के बैंक से रुपया निकालने गए थे। 25 हजार रुपया बैंक से निकाल कर सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे। उसी दौरान पहुंचे दो ठगों ने शादी पड़ने की बात कहते हुए छुट्टा पैसों की जरूरत की बात कहने लगे। कुछ दूर जाने पर एक मेडिकल स्टोर के पास आरोपितों ने सौ-सौ रुपये की गड्डी 25 हजार रुपये मांग लिया और एक कपड़े में लिपटे पैसों को देने की बात कही। उसके बाद वह लापता हो गए। कुछ दूर जाकर जब मां ने रुमाल को खोला तो उसमें कागज का टुकड़ा मिला। पुलिस ने अज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.