चम्पावत, फरवरी 26 -- टनकपुर के छीनीगोठ गांव में रामलीला का शुभारंभ हुआ। इस दौरान महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। बुधवार को शिवरात्रि पर्व पर देव भूमि रामलीला समिति के तत्वावधान में रामलीला शुरू हुई। रात में भगवान राम की जन्म की लीला का मंचन किया गया। कलश यात्रा में पूनम चंद, कुसुम चंद, दीपा बगौली, ममता भट्ट, पूजा भट्ट, हीरा देवी, मनीषा भट्ट, पूजा जोशी, मनीषा तिवारी, मीना खर्कवाल, कविता जोशी, मुन्नी देवी, नेहा जोशी, अनीता जोशी, रेखा जुकरिया आदि महिलाएं शामिल रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...