चम्पावत, सितम्बर 2 -- टनकपुर के जंगल से लगे छीनीगोठ गांव में गत रात्रि हाथियों ने ग्रामीणों की खेतों में खड़ी धान की फसल को रौंद दिया। जाग होने पर बमुश्किल ग्रामीणों ने हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। छीनीगोठ के ग्रामीण एक ओर हुड्डी नदी के उफान से तो दूसरी और हाथियों के आतंक से परेशान है। गत रात्रि तल्ली छीनी में हाथियों ने गांव में प्रवेश कर किसान महेश गहतोड़ी, खीमानंद पंत, शंकर पंत, कृष्णानंद जोशी, हरीश जोशी, हरीश गहतोड़ी, पवन जोशी की कीरीब पांच बीघा भूमि पर उगाई धान की फसल को रौंद दिया। जाग होने पर किसानों ने बमुश्किल हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। ग्राम प्रधान इंद्रदेव विश्वकर्मा और वार्ड सदस्य सुनील नरियाल ने वन विभाग से किसानों की क्षतिग्रस्त फसल का मुआवजा देने और हाथियों के गांव में प्रवेश की रोकथाम को लेकर कारगर कदम उठाने की मांग की ...