महाराजगंज, अगस्त 31 -- महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। महराजगंज शहर के चिऊरहा वार्ड से बीते 24 अगस्त को गायब 12 साल के बालक की नहर में मिली लाश का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस बालक की चिऊरहां के ही तीन लोगों ने हत्या कर लाश को नहर में छिपाया था। आरोपितों में पिता-पुत्र शामिल हैं। बीते 24 अगस्त को चिऊरहां निवासी गणेश चौधरी का 12 साल का बेटा हिमांशु गायब हो गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। गुरुवार की रात में हिमांशु का शव दुबौली नहर से बरामद हुआ। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। लोगों की नाराजगी पुलिस के खिलाफ इस कदर बढ़ गई कि शुक्रवार की सुबह साढे सात बजे शहर के उद्योग चौराहे पर हाईवे को साढे चार घंटे तक जाम कर दिया। अधिकारियों द्वारा 48 घंटे के अंदर प्रभावी कार्रवाई के भरोसे के बाद जाम समाप्त हुआ था। एसपी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.