प्रयागराज, मई 26 -- रेलवे ने दानापुर-पुणे के बीच समर स्पेशल ट्रेन छिवकी होकर चलाने का निर्णय लिया है। पुणे से ट्रेन नंबर 01417 का संचालन 28 मई और एक जून को होगा। यह ट्रेन शाम 7:55 बजे पुणे से रवाना होकर सतना और मानिकपुर होते हुए रात 10:55 बजे छिवकी पहुंचेगी। यहां पांच मिनट रुकने के बाद दानापुर के लिए प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 7:30 बजे दानापुर पहुंचेगी। वहीं, दानापुर से ट्रेन नंबर 01418 का संचालन 30 मई और तीन जून को होगा। यह ट्रेन सुबह 8:30 बजे दानापुर से चलकर दोपहर 2:20 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी। कटिहार-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन के समय में बदलाव कटिहार-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन संख्या 09190 के समय में बदलाव किया गया है। अब यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन पर दोपहर 3:00 बजे की बजाए शाम 4:05 बजे पहुंचेगी और 4:15 बजे रवाना होगी। यह बदलाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.