प्रयागराज, जनवरी 7 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। छिवकी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर माघ मेला में आने वाले यात्रियों व श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बुधवार को जलपान गृह का शुभारंभ हो गया। अब यात्रियों को चाय, कॉफी, शीतल पेय, नाश्ता एवं अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री उचित एवं निर्धारित दरों पर उपलब्ध होगी। मंडल पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि जलपान गृह पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था, प्रदर्शित मूल्य सूची और डिजिटल भुगतान की सुविधा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...