कन्नौज, दिसम्बर 15 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर से श्री खाटू श्याम धाम के लिए प्रतिदिन रोडवेज बस सेवा चलाए जाने की श्याम भक्तों ने मांग की है। इसको लेकर श्री खाटू श्याम सेवा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा विधायक को ज्ञापन सौंप कर रोडवेज बस खाटू श्याम धाम तक चलाने की मांग की है। श्रीखाटू श्याम बाबा सेवा समिति के अध्यक्ष विवेक गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री अर्चना पांडेय को ज्ञापन सौंपा। जिसमें छिबरामऊ से श्री खाटू श्याम धाम के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की नियमित बस सेवा शुरू करने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया कि पिछले कुछ वर्षों में नगर में खाटू श्याम बाबा की भक्ति तेजी से बढ़ रही है और श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। इस बढ़ते श्रद्धा सैलाब को देखते हुए समिति ने बस सेवा क...