कन्नौज, जनवरी 15 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के तिरंगा तिराहे के पास सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष उमेश पाल के आवास पर मैनपुरी सांसद डिम्पल यादव का जन्मदिन बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर जमकर जश्न मनाया और डिम्पल यादव को नारी शक्ति के प्रतीक के रूप में सम्मानित किया। अध्यक्ष उमेश पाल ने कहा कि आज का जन्मदिन केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि नारी शक्ति के प्रतीक के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने सपा की सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया कि 108 एम्बुलेंस सेवा सपा की देन है। कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वह सपा सरकार के विकास कार्यों का प्रचार करें और जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने छिबरामऊ में सौ शैय्या अस्पताल निर्माण और 24 घंटे बिजली आपूर्ति जैसी उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ता...