कन्नौज, जनवरी 11 -- छिबरामऊ, संवाददाता। छिबरामऊ डिपो से मुख्यमंत्री ग्रामीण जनता सेवा के तहत उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की चार नई रोडवेज बसें रविवार से संचालित होना शुरू हो गई हैं। यह सेवा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी और सस्ती यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। स्टेशन प्रभारी रामखिलावन ने बताया कि चारों बसें सुबह 8 बजे निर्धारित स्थानों से चलेंगी और कन्नौज होते हुए छिबरामऊ से होकर गुजरेंगी। यह बसें रात्रि विश्राम (नाइट हॉल्ट) भी ग्रामीण क्षेत्र में ही करेंगी। पहली बस विशुनगढ़ में रात्रि विश्राम करेगी। सुबह 8 बजे विशुनगढ़ से चलकर छिबरामऊ होते हुए कन्नौज जाएगी और वापसी में रात को विशुनगढ़ में ही रुकेगी। दूसरी बस सुखसेनपुर में नाइट हॉल्ट करेगी। यह बस सुबह 8 बजे सुखसेनपुर से शुरू होकर कन्नौज-छि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.