कन्नौज, फरवरी 7 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए नए बाईपास की मांग तेज हो गई है। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण की पहल पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। इससे नगरवासियों को आने वाले समय में बाईपास की सौगात मिलने की उम्मीद जगी है। राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के अलीगढ़-कानपुर खंड का दो वर्ष पूर्व चौड़ीकरण किया गया था, लेकिन नगर क्षेत्र में कई स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम पर्याप्त नहीं होने से हादसों का सिलसिला जारी है। अब तक कई लोग इन दुर्घटनाओं में जान गंवा चुके हैं, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस समस्या को लेकर चेयरमैन मनोज दुबे, उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष शैलेंद्र गुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.