लातेहार, दिसम्बर 10 -- छिपादोहर, प्रतिनिधि। एसपी के निर्देश पर बुधवार को छिपादोहर मुख्य मार्ग पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी यकीन अंसारी के नेतृत्व में रेलवे पुल और थाना गेट के पास दोपहिया सहित अन्य वाहनों की गहन जांच की गई। अभियान के दौरान कई बाइक सवार बिना हेलमेट के पाए गए, जिन्हें पुलिस ने कड़ी चेतावनी देते हुए यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि आगे किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सुरक्षा के मद्देनज़र ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.