लातेहार, दिसम्बर 10 -- लातेहार, प्रतिनिधि। छिपादोहर पंचायत के कई उपभोक्ताओं ने जनवितरण प्रणाली की दुकान को बिना अनुमति स्थानांतरित किए जाने पर आपत्ति जताते हुए जिला उपायुक्त से हस्तक्षेप की मांग की है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि संबंधित विक्रेता मोगल उरांव ने वर्षों से छिपादोहर में संचालित दुकान को जाम जुरुहार में शिफ्ट कर दिया है, जबकि उसका लाइसेंस अब भी खाता संख्या 50, प्लॉट संख्या 650, पंचायत छिपादोहर के लिए ही जारी है। ग्रामीणों के अनुसार वे पिछले तीन से चार वर्षों से पुराने स्थान से नियमित रूप से राशन प्राप्त करते आ रहे थे। उनका कहना है कि नए स्थान पर न सिर्फ दूरी बढ़ गई है बल्कि वितरण अनियमित और मनमाना हो गया है। कई लाभुकों ने शिकायत की है कि उन्हें राशन प्राप्त करने में बार-बार दौड़ाया जा रहा है। उपभोक्ताओं मानो देवी, पक्वासो देवी, ब...