लातेहार, दिसम्बर 2 -- छिपादोहर, प्रतिनिधि। मंगलवार की देर शाम छिपादोहर-बरवाडीह मुख्य मार्ग पर चीरगिदवा के पास मोड़ के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। अचानक हुए इस हादसे में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही छिपादोहर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा। खबर लिखे जाने तक पुलिस घायल युवकों के पहचान में जुटी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...