लातेहार, जनवरी 3 -- छिपादोहर, प्रतिनिधि। छिपादोहर वन क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया टोला में शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे उस समय अफरातफरी मच गई। जब एक जंगली हाथी अपने बच्चे के साथ अचानक गांव की बस्ती में प्रवेश कर गया। हाथी को बस्ती में देख ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। ग्रामीणों के अनुसार हाथी और उसका बच्चा कुछ देर तक बस्ती के आसपास घूमते रहे। इसके बाद गांव के लोगों ने वन विभाग को सूचित किया और शोर-शराबा करते हुए हाथी को धीरे-धीरे बस्ती से बाहर निकालने में सफल रहे। इधर हाथी के सूचना पर प्रभारी वनपाल राम कश्यप और नवीन कुमार की अगुवाई में वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और जंगली हाथी और उसके बच्चे को रेलवे लाइन पार कराते हुए बेतला जंगल की ओर खदेड़ दिया। इस पूरी घटना के दौरान किसी प्रकार की जान-माल ...