झांसी, फरवरी 9 -- झांसी,संवाददाता आगामी महा शिवरात्रि पर उत्सव होने जा रहा है। जिसकी सभी तैयारियां हो चुकी है और आज से प्रारंभ हो गया। है। प्रारंभ में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन आज से हो गया है। कथा वाचक वृंदावन धाम की साध्वी पीतांबरा दीदी है। जबकि महा रुद्राभिषेक 15 फरवरी को होना है। जो निरंतर 24 घंटे होगा। श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट द्वारा दी गई जानकारी में बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रतिदिन शाम के 7 बजे होने है। बड़े कार्यक्रमों में 14 फरवरी को लखबीर सिंह लक्खा गीतकार अपने भजनों से सभी को झूमने पर विवश करेंगे तो वहीं 15 फरवरी को पवनदीप राजन भक्ति गीतों से क्षेत्र को गुंजायमान करेंगे। सभी कार्यक्रम मध्य प्रदेश स्थित छिपरी में आयोजित होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...