बाराबंकी, फरवरी 20 -- हैदरगढ़। कोतवाली क्षेत्र के बैरिहा गांव में शुक्रवार की दोपहर रुचि यादव पत्नी सुरेश यादव रसोई में खाना निकालने गई थी। इसी दौरान छत पर चल रही छिपकली उनके ऊपर गिर पड़ी। छिपकली को हटाने के लिए उन्होंने हाथ दीवाल पर पटका इसी दौरान दबाव में आने के कारण छिपकली ने उन्हें काट लिया। परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए सीएचसी हैदरगढ़ लाए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...