मुजफ्फरपुर, मार्च 28 -- कांटी। छिन्नमस्तिका मंदिर में नए प्रवेश द्वार के निर्माण को लेकर चल रहे जमीन के विवाद की जांच करने शुक्रवार को एसडीओ पश्चिमी श्रेया श्री व पश्चिमी डीएसपी सुचित्रा कुमारी कांटी पहुंची। दोनों पदाधिकारियों ने पूरे मामले की जानकारी दोनों पक्षों से ली। एसडीओ ने एक सप्ताह में मंदिर व अगल-बगल की पूरी जमीन की मापी कर तमाम कागजातों के साथ रिपोर्ट देने का निर्देश सीओ रिषिका को दिया। साथ ही कोई भी निर्माण कार्य फिलहाल नहीं करने का आदेश दिया। इस दौरान मंदिर के संस्थापक बाबा आनंद प्रियदर्शी ने सुरक्षा की मांग दोनों पदाधिकारियों से की। मौके पर बीडीओ आनंद कुमार विभूति भी थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.