प्रयागराज, जनवरी 20 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। धूमनगंज पुलिस ने छिनैती व चोरी करने वाले गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने हाल ही में एक युवक से मोबाइल छिनैती और एक बंद मकान का ताला तोड़कर नगदी सहित लाखों के जेवरात पार कर दिया था। गिरफ्तार आरोपी हसनैन उर्फ मुन्ना निवासी गौसनगर करेली, अभिषेक यादव निवासी कंधईपुर धूमनगंज और ऋतिक चौधरी निवासी नींवा धूमनगंज शामिल हैं। आरोपियों के पास से तीन मोबाइल, एक बाइक व 2500 रुपये नगदी बरामद किया गया। धूमनगंज थारा प्रभारी राजेश उपाध्याय ने बताया कि छह जनवरी को कंधईपुर निवासी हरेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ कौशाम्बी गए थे। इसी बीच उनके मकान का ताला तोड़कर गिरोह के सदस्यों ने 70 हजार नगदी सहित लाखों के गहने चोरी कर लिया था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी थी। आरोपियों ...